कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का सीधा असर देखने को मिला है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों की अनदेखी करने वाले जिले के 266 प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने सख्त कदम उठाया है। सभी संबंधित विद्यालयों के निदेशक और प्राचार्य से 24 घंटे के भीतर कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1)(ग) के तहत कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन नामांकन ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए सभी निजी विद्यालयों को अपने विद्यालय की नामांकन क्षमता तथा विद्यालय की मूलभूत जानकारी को निर्धारित...