किशनगंज, दिसम्बर 18 -- किशनगंज। एक संवाददाता हिंदुस्तान ओलिंपियाड की परीक्षा बुधवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो गई। जिले के 19 स्कूलों के 1299 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। बुधवार को विभिन्न स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए ओएमआर शीट और रोल नंबर के साथ विशेष निर्देश भी दिए गए थे, जिससे सभी केंद्रों पर सुसुचारु और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। जिले के जिन विद्यालयों के बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए। उनमें किशनगंज शहर के बाल मंदिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ओरियांटल पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, बैथल मिशन स्कूल, जीबीएम स्कूल, इनसाइट पब्लिक स्कूल, कुरतबा स्कूल, ताराचंद धानुक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, नव शांति निकेतन, हक पब्ल...