लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। शैक्षणिक प्रतिभा खोज की सबसे बड़ी परीक्षा हिंदुस्तान ओलंपियाड में सहभागिता करने वाले लोहरदगा जिले के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास देखा गया। लोहरदगा जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में 950 से अधिक विद्यार्थियों ने बुधवार को पूरी तन्मयता और जबरदस्त हौसले के साथ परीक्षा में भाग लिया। लोहरदगा के लिवेंस एकाडमी स्कूल,कुटमू में 200 से अधिक और वाई-फाई स्टडी प्वाइंट में एसपी मुखर्जी सरस्वती शिशु मंदिर के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जबकि अन्य स्कूलों में भी काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए। स्कूलों के डायरेक्टर, सेक्रेटरी, प्रिंसिपल, प्रबंध समिति के सदस्य और तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने परीक्षा में सहयोग किया। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के पैटर्न की ...