सीवान, जनवरी 19 -- हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के बुढ़िया काली मंदिर परिसर में रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी का मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रखंड अध्यक्ष प्रियांशु कुमार की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष शमशाद अली व उपाध्यक्ष विकास कुमार भास्कर की संयुक्त नेतृत्व में किया गया। आयोजित सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर विवेक यादव, बंटी यादव, विशाल सिंह, आशीष यादव, अभिषेक भगत, घुमन सिंह, सोनू बैठा, अमन बैठा, अजय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.