मैनपुरी, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के बीएम गार्डन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हिंदू सम्मेलन के वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डा. प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। गौरतबल है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में डा. प्रमोद शर्मा ने हिंदू व हिंदुत्व शब्द की व्याख्या की। कहा कि हिंदुत्व जीवन पद्धति है। हमने सभी के सुखी रहने की प्रार्थना की। हिंदुत्व सभी मत, पंथ व संप्रदाय का सम्मान करता है। विखरते परिवार व पर्यावरण प्रदूषण का हल हिंदुत्व के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि माह जनवरी में बड़े हिंदू सम्मेलन संपन्न होगे। हिंदू सम्मेलन जनपद के प्रत्येक न...