अमरोहा, फरवरी 8 -- अमरोहा, संवाददाता। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति ने गांव यहियापुर में शुक्रवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में साधक संजीव महाराज ने हिन्दुत्व की विशेषता, वर्तमान में चुनौतियां एवं समाधान का विषय समाज के बीच रखा। जिआन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर विशेष चौहान ने पंच परिवर्तन के माध्यम से कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और सामाजिक समरसता पर आपने विचार रखे। यशकृष्णाचार्य महाराज ने हिन्दुत्व के जन जागरण को विस्तृत में बताया। एवं हिंदुत्व को जाति एवं क्षेत्र में न बंटने की सलाह दी। मंच का संचालन खंड बौद्धिक प्रमुख गजेंद्र सिंह ढिल्लो ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मास्टर बृजपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सम्मेलन में जिआन इंटरनेशनल स्कूल एवं एडीसी इंटर कॉलेज...