झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता पर मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जिसके अंतर्गत झांसी के कचहरी चौराहे पर जिले की इकाई ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि बांग्लादेश में व्याप्त भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद भारत की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अब तक कोई ठोस, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है, मोदी सरकार को बांग्लादेश सरकार से हिन्दुओं की सुरक्ष...