मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गांव बरला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बघरा योग साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा व हिंद को बचाने के लिए हिंदुओं को जातिवाद व भेदभाव को छोड़कर संगठित होना होगा, तभी राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा। जातिवाद का जहर फैलाकर हमें बांटने का षंडयंत्र रचा जा रहा है। हिंदुओं की लडकियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। पाकिस्तान से आए लोग अब मुस्लिम बाहुल्य कश्मीर आदि जगह पर हिंदूओ पर अत्याचार कर रहे है। इसलिए सभी संगठित होकर मजबूती से इन्हें मुंहतोड़ जवाब दे। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव बरला में स्थित सेलेस्टियल एंजिल्स हाईस्कूल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर जगह जगह पर हिंदू सम्मेल...