चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट। संवाददाता कृषक इंटर कालेज भौंरी में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व मां सरस्वती प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला प्रचारक लोकेंद्र, जिला कार्यवाहक अतुल, मंडल कार्यवाहक भौंरी ओमप्रकाश, खंड प्रचारक रुद, जिला सद्भाव प्रमुख सिद्धार्थ आदि ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन आरती और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान आयोजक बद्रीविशाल त्रिपाठी, हरिगोपाल मिश्र, रुद्रनारायण पांडेय, सिद्धार्थ आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...