विकासनगर, फरवरी 22 -- नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन में वक्ताओं ने जातिगत भेदभाव को मिटाकर सभी हिंदुओं को एकजुट होने की सलाह दी। कहा कि हिंदुओं के एकजुट होने से ही भारत विश्व गुरु की पदवी को प्राप्त कर सकता है। आरएसएस के सह विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कलीराम भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में हिंदू सम्मेलन कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संघ का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना और लोगों के अंदर व्यक्तित्व निर्माण की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जाति पाति के भेद मिटाकर हम सब एक ही परिवार के लोग हैं, ऐसी भावनाएं लेकर संघ समाज में जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.