हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में नगर के पशु अस्पताल के पास रविवार विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने हिंदुओं के संगठित होने के लिए अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी हिंदुओं से आवाहन किया कि देश के उत्थान एवं प्रगति के लिए हिंदुओं में जागृति होना अति आवश्यक है। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विभाग प्रचारक बांदा ऋतुराज ने कहा कि सामाजिक समरसता व संगठित एवं जागरूक समाज के आधार पर ही एक सशक्त व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों के गौरवशाली यात्रा के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.