बरेली, फरवरी 6 -- अलीगंज/सिरौली। अलीगंज और सिरौली में हिंदू सम्मेलनों में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज के संगठन से ही राष्ट्र की रक्षा हो सकेगी। इनमें सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया गया। अलीगंज कस्बे में विराट हिंदू समिति के सम्मेलन में मुख्य अतिथि बाल व्यास रोहितानंद ने कहा कि हमारे समाज को तेजी से जागने की आवश्यकता है। हमारे महापुरुषों ने किसी जाति विशेष के लिए बलिदान नहीं दिया है, देश रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर किया है। आरएसएस के आर्येंद्र कुमार ने संघ की स्थापना और उसके 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताया। अध्यक्षता अजय कुमार गुप्ता, आभार समिति अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता ने व्यक्त किया। यहां ऊषा सतीजा, दीपा काला, सोमपाल सिंह, राजेश गुप्ता, कृष्ण हरि गुप्ता, सुधांशु पाराशरी, विशाल भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए। बच्चों ने सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.