बिजनौर, फरवरी 11 -- नगर के फव्वारा चौक शुभ मंगलम बैंक्वेट हाल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉक्टर आदित्य कुमार ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब बिखराब हुआ है, तब तब हिंदू भी बिखर गया है और उसकी संख्या तेजी से घटी है। हमें धर्म से जुड़कर फिर से सुकेंद्रित होना है। मेरठ महिला प्रांत संयोजक मीनू मल्होत्रा एनसीसी महिला अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू सनातनी जब एक होते थे। भारत की सीमाएं बहुत विस्तृत और अखंड थी परंतु जब जब इनमें बिखराब हुआ है। तब तक हिंदू समाज को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एकजुटता की कमी चिंता का विषय है। भारत आज पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों की समस्याओं को अपने मध्यस्थता से सुलझा रहा है। आज देश में संघ एक बट वृक्ष बन गया है, परंतु संकल्प पूर्ण न...