प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। ईविवि के हिंदी विभाग के धीरेन्द्र वर्मा शताब्दी सभागार में मंगलवार को लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। बीएचयू के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में प्रो. राकेश सिंह, प्रो. कुमार वीरेंद्र और डॉ. दिनेश कुमार ने शिव कुमार यादव की पुस्तक 'सभ्यता समीक्षा और कविता' का विमोचन किया। वक्ताओं ने पुस्तक के लेखक को अभिनव प्रयोग के लिए बधाई दी। इस दौरान पुस्तक पर चर्चा भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...