लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- यूपी बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा पहले दिन हुई थी। मुख्य विषय होने के कारण कई विद्यार्थियों को यह डर था कि अगर वे इसमें फेल हो गए तो अन्य विषयों में पास होने का कोई फायदा नहीं होगा। लेकिन बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक, यदि कोई छात्र किसी एक विषय में फेल होता है। तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा छात्रों के लिए आखिरी अवसर होगा। इसके बाद पास होने का कोई अन्य विकल्प नहीं रहेगा। हालांकि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी इस परीक्षा का लाभ नहीं ले सकेंगे। इस साल जिले में 46,977 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.