भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राजपत्रित व अराजपत्रित कोटि के पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा और हिंदी लिखने-पढ़ने की प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल (रविवार) की सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सचिवालय एवं सभी प्रमंडलीय मुख्यालय तथा जिन जिलों में प्रमंडल मुख्यालय नहीं है, वहां जिला मुख्यालय में किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी या कर्मचारी संबंधित प्रमंडल और जिला मुख्यालय में 21 मार्च तक उचित माध्यम से अपना आवेदन जमा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.