रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। नारी सेना हिंदपीढ़ी की ओर से महाशिवरात्रि पर स्थानीय मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन के साथ शिवाजी चौक तक पदयात्रा करेंगी और मंदिर में विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी होंगी। श्री महावीर मंडल के पूर्व मंत्री शंकर प्रसाद ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली इन बारातों का स्वागत करने की परंपरा है। शिव भक्तों के स्वागत हेतु श्री राम शृंगार समिति, अग्रवाल सभा, राजस्थान मित्र मंडल और फुटपाथ दुकानदार संघ सहित कई सामाजिक संगठन जगह-जगह शिविर लगाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...