देवघर, मार्च 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोला वरण गांव के समीप बन रहे एक रिसॉर्ट से अज्ञात चोरों ने सामरसेबुल वाटर पंप चोरी कर लिया। यह घटना उस समय हुई जब रिसॉर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा था और सुरक्षा के लिए एक कंपनी का गार्ड भी मौजूद था। घटना की जानकारी ऑन ड्यूटी गार्ड को उस समय हुई जब उन्होंने सुबह के समय देखा कि वाटर पंप गायब था। गार्ड ने तुरंत थाने में जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। गार्ड ने बताया कि रात के समय सभी लोग साइट पर थे और काम भी जारी था। सुरक्षा के लिए कंपनी के गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.