लोहरदगा, फरवरी 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा ने सीएसआर के तहत राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को आर्चरी किट दिया। मंगलवार को उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कृष्ण चंद्र को आर्चरी किट सौंपा। उपायुक्त और हिंडाल्को प्रबंधन ने कृष्ण चंद्रदेव को बेहतर प्रदर्शन करते रहने की शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव सिल्ली स्थित आर्चरी प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया है। लगभग 10 वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लेकर तीरंदाज के बारीकियों से प्रशिक्षक प्रकाश राम एवं शिशिर महतो की निगरानी में अवगत होने के बाद वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सोनीपत (हरियाणा) में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब तक लगभग 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.