गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, अगस्त 11 -- गाजियाबाद में यमुना और हिंडन नदी के किनारे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस कारण जिला प्रशासन ने गाजियाबाद में दोनों नदी के किनारे करीब 32 गांवों में निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। हिंडन नदी गाजियाबाद से होते हुए गौतमबुद्धनगर के बाद यमुना में मिल जाती है। वहीं,यमुना नदी लोनी क्षेत्र से होते हुए दिल्ली से प्रवेश करती है और गौतामबुद्धनगर के रास्ते मथुरा की ओर बढ़ जाती है। गाजियाबाद में यमुना और हिंडन किनारे करीब 32 से ज्यादा गांवों आते हैं। जब भी नदियों का जलस्तर बढ़ता है तो बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। इस कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के आसपास पहुंच चुके हैं। हालांकि, रविवार को यमुना के जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.