सहारनपुर, जुलाई 26 -- नागल। जैनपुर व नंदी फिरोजपुर में हिंडन नदी में दो प्लास्टिक के बोरों में गाय के अवशेष मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष फैल गया। छत्रपति शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष देवांक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम देवबंद युवराज सिंह व सीओ रविकांत पराशर ने उन्हें समझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबवाया। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जैनपुर नंदी फिरोजपुर मार्ग पर हिंडन नदी में दो प्लास्टिक के बोरों में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। अवशेष मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए तथा छत्रपति शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष देवांक चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा घटना पर रोष जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.