गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- ट्रांस हिंडन। गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के रूप में होने वाले बीटिंग द रिट्रीट समारोह के चलते गुरुवार को हिंडन एयरपोर्ट की उड़ानें बाधित हो सकती हैं। इसको लेकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की ओर से पहले ही एयरपोर्ट प्राधिकरण को सूचना दे दी गई है। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. महेश चिलका ने बताया कि उड़ान कोई भी रद्द नहीं होगी। दोपहर एक बजे के बाद उड़ान भरने वाले और यहां उतरने वाले विमान में कुछ देरी हो सकती है। हर उड़ान के लिए पहले वायुसेना की ओर क्लियरेंस मिलेगा। निदेशक ने बताया कि इसके बारे में एयरलाइंस कंपनियों को सूचना दे दी है, ताकि वे पहले से तैयार रहें। फिलहाल कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...