चंदौली, दिसम्बर 9 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव के सामने से 33 हजार बोल्ट की विद्युत लाईन अब अंडर ग्राउंड केबिल के जरिए ले जाई जाएगी। सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ नितीश कुमार ने यहां निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया है। एसडीओ की इस पहल से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। दरअसल धानापुर चहनियां मुख्य मार्ग किनारे हाइटेंशन बिजली के पोल और तार ले जाने का ग्रामीणों ने काफी विरोध किया था और भूमिगत केबल बिछाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अब भूमिगत केबल बिछाई जाएगी। धानापुर कस्बा स्थित 132 केबीए विद्युत ट्रांसमिशन से मारूफपुर स्थित 33/11 विद्युत सब स्टेशन को जोड़ने के लिए 33 हजार बोल्ट की ओपेन लाईन बन रही है। कई गांव में एबीसी केबिल के ऊपर से 33 हजार बोल्ट की विद्युत लाईन ...