मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से होली मिलन सह फगुआ कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन सुभेश चन्द्र झा के संयोजन में स्टेशन रोड एक डांस स्कूल में किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध मैथिली हास्य कवि अर्जुन कविराज ने किया। मुख्य अतिथि मैथिली उपन्यासकार रवीन्द्र नारायण मिश्र ने समिति द्वारा होली के अवसर पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी को बहुत महत्वपूर्ण बताया। गोष्ठी में एक से बढ़कर एक मैथिली रचनाओं का पाठ किया गया। समिति के पूर्व सचिव साहित्यकार दिलीप कुमार झा ने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा के लिए होली बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। हम सबको हिल-मिल कर होली मनाना चाहिए। कविगण कविता के माध्यम से समाज में सौहार्द लाने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। नवारंभ प्रकाशन से प्रकाशित रेवतीरमण झा लिखित य...