कानपुर, दिसम्बर 25 -- महाराजपुर स्थित रामकली इकबाल बहादुर डिग्री कालेज में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती मनाई गई। यहां सरसौल ब्लाक विकास विभाग एकादश व पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव व कार्यक्रम आयोजक अरुण तोमर ने मैच का शुभारंभ किया। ब्लाक सरसौल विकास विभाग एकादश ने बेहद रोमांचक मैच में पत्रकार एकादश को दो विकेट से हराया। एडीओ सहकारिता रवि वर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी दी। यहां ब्लाक प्रमुख सरसौल डा विजयरत्ना तोमर, रीता श्रीवास्तव आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...