अमरोहा, अप्रैल 25 -- हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की समस्त 284 छात्राएं उत्तीर्ण रहीं जबकि इंटरमीडिएट की कुल 275 छात्राओं में से 220 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व 55 छात्राएं द्वितीय स्थान प्राप्त कर सकीं। अल्फा मंसूर 420 अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में विद्यालय की टॉपर रहीं। द्वितीय स्थान पर लायबा व तृतीय स्थान पर सबा फातिमा रही। विद्यालय प्रबंधक डा.सिराजुद्दीन हाशमी ने छात्राओं व उनके परिजनों को बेटियों की सफलता पर बधाई दी। दुआ की यह सभी छात्राएं भविष्य में इसी तरह सफलताएं प्राप्त करती रहें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करती रहें। स्टाफ व प्रधानाचार्या ने भी छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.