लखीसराय, मार्च 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि किउल जमुई रेल खंड के बीच भलुई हॉल्ट से आगे बढने के बाद एसी बोगी में यात्रा कर रहे अधिवक्ता के परिजनों के साथ हुई नोक झोंक की शिकयत टोल फ्री नंबर के माध्यम से किउल जीआरपी को मिली। शिकायत कर्ता एसी बोगी से सफर कर रहे थे इसी दौरान स्थानीय यात्री से नोंक झोंक हुई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने लखीसराय से भलुई हॉल्ट से ट्रेन के खुलने के बाद किऊल से पहले तक कई बार आरोपी की खोज में ट्रेन में सर्च किया लेकिन आरोपी नहीं मिला। हालांकि शिकायतकर्ता के द्वारा रेल पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी गई। किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष मो. इस्लाम ने कहा कि शिाकयत पर पुलिस के द्वारा सघन तरीके से जांच किया गया। हलांकि अभी तक कोई लिखित आवेदन नही मिला है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपी नहीं मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.