जमशेदपुर, मार्च 23 -- हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन की रैक में खराबी के कारण यात्री भड़क उठे। इससे ट्रेन में हंगामे की स्थिति बन गई थी। यात्रियों ने भी ट्रेन की स्पीड कम और लेट होने की शिकायत की थी, क्योंकि खराबी के कारण ट्रेन खड़गपुर से टाटानगर के बीच 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड चल रही थी। इससे ट्रेन दिन में 9.15 बजे के बदले दोपहर 2.35 बजे टाटानगर आई। इधर, वंदे भारत ट्रेन में खराबी की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय समेत टाटानगर के वाणिज्य व खानपान समेत अन्य विभागों को दी गई थी। इससे आरपीएफ के जवान समेत दर्जनों रेल कर्मचारी ट्रेन आने से पूर्व प्लेटफार्म पर सक्रिय थे। वहीं, दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर टाटानगर में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन के रैक को बदलने की कार्रवाई शुरू हो गई। इससे टाटानगर में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत के यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.