धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से जल्द सेमी हाईस्पीड ट्रेन फर्राटा भरेगी। इसके लिए हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड सेक्शन में पड़ने वाले धनबाद डिवीजन के हिस्से को तैयार किया गया है। 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, बाकी काम भी समयबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। उक्त बातें पत्रकारों से बुधवार को बाचतीत करते हुए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहीं। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को डीडीयू मंडल के गया से धनबाद के प्रधानखंता स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस के डिब्बों के साथ ग्रैंड कार्ड पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया जा रहा है। इससे पहले हर दिन प्री-ट्रायल हो रहे हैं। बुधवार को रूट पर ट्रेन 145 किमी प्रति घंटे की गति से चली। चार अप्रैल को स्पीड ट्रायल के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.