आगरा, फरवरी 13 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन हावड़ा से 25 फरवरी व 11 मार्च को और खातीपुरा से 27 फरवरी व 13 मार्च को चलेगी। ट्रेन हावड़ा से बुधवार रात 11.55 बजे चलकर शुक्रवार को तड़के 3.35 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन खातीपुरा से शुक्रवार को शाम 5 बजे चलकर रात 11.10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 6 जनरल कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...