पीलीभीत, मार्च 24 -- मिनी पंजाब कहे जाने वाले पीलीभीत से होकर पंजाब को जाने वाली ट्रेन की सौगात मिलने के आसार बने है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र में बताया है कि संबंधित प्रस्ताव के बारे में निदेशालय से सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। पिछले माह फरवरी में शहर के डा.एसपीएस संधू ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को समस्या से अवगत कराया था। इस दौरान दिए गए एक मांग पत्र में बताया गया कि चूंकि पीलीभीत में बंगाली और सिख समुदाय आधिकाधिक संख्या में हैं। इनको सहूलियत देने के लिए हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस को शाहजहांपुर बीसलपुर पीलीभीत बरेली और आंवला होकर संचालित किया जा सकता है। इससे दोनों ही समुदाय के बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा। कहा गया है कि इससे ट्रेन के संचालन समय में भी अधिक कोई दिक्कतें नहीं आने वाली हैं। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.