संतकबीरनगर, सितम्बर 23 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के प्रथम दिन महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मेंहदावल थाने पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी परिस्थिति में भयभीत न हों, बल्कि हालात का साहस और आत्मविश्वास से मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि समाज में आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं और देश के विकास की धुरी बनी हुई हैं। मिशन शक्ति 5.0अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। एसपी मीना ने महिलाओं से कहा कि अगर कोई व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.