चित्रकूट, दिसम्बर 13 -- चित्रकूट। संवाददाता मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द निवासी राम कुमार की 27 वर्षीया पत्नी गोमती की शुक्रवार को शाम करीब सात बजे अचानक हालत खराग हो गई। उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने दवा खिलाई। जिससे कुछ आराम मिल गया। लेकिन शनिवार को सुबह करीब पांच बजे फिर से पेट दर्द होने पर परिजनों ने सीएचसी मानिकपुर में दाखिल कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...