गौरीगंज, दिसम्बर 15 -- शुकुल बाजार। संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के करीब स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजार शुकुल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। केवल तीन डॉक्टरों के भरोसे ही क्षेत्र के लाखों की आबादी का इलाज है। यहां आने वाले मरीजों को केवल बुखार, जुखाम, पेट दर्द जैसी बीमारियों की जांच तथा इलाज की सुविधा मिल पा रही है। मरीज की थोड़ी सी भी हालत गंभीर देख डाक्टर उसे रेफर कर देते हैं। सीएचसी बाजार शुकुल पर क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी के इलाज की जिम्मेदारी तीन चिकित्सकों पर है। वर्ष 2010 में इसे पीएचसी से सीएचसी का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन संसाधन और सृजित पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी। 30 शैय्या वाले अस्पताल में सृजित पदों के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती न होने से...