ललितपुर, दिसम्बर 6 -- परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखकर आयोजित जनपदस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान नौनिहालों ने अपनी प्रतिभाग का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि जीते बच्चे और आगे बढ़ें तथा हारने वाले बच्चे पराजय से घबराएं नहीं बल्कि सफल होने तक मेहनत जारी रखें। जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न विकास खण्डों से आये प्रतिभागी बाल खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। गतवर्ष की चैंपियन बालिका अंजली ने मशाल दौड़ पूर्ण कर प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की औपचारिकता निभाई। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बाल खिलाड़ियों को शपथ दिलायी। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी प्रतिभागी ईमानदारी व टीम भावना से प्रतियोगिता में...