हरिद्वार, जनवरी 11 -- एडीजी अमित सिन्हा ने कहा है कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह सीख-जीत की मानसिकता विकसित करने की अनुपम विद्या है। वे गुरुकुल कांगड़ी विवि की उत्तर-क्षेत्र अंतर विवि हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। रविवार को भारतीय विवि संघ नई दिल्ली के तत्वावधान में रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता शुरू हो गई। सिन्हा ने प्रतिभागी टीमों से आह्वान किया कि खेलों में छिपी प्रतिभा को पहचानने के साथ उसे निखारने में कोच की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने खेल को बड़े यज्ञ की संज्ञा देकर कहा कि यहां खिलाड़ी खेल और कौशल रूपी आहुतियों से श्रेष्ठता पाता है। ...