पटना, नवम्बर 17 -- बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई। आरजेडी और कांग्रेस का ये गठबंधन इस चुनाव में पूरी तरह फेल रहा। महज 35 सीटें जीत पाया। बात अगर कांग्रेस की करें,तो 61 सीटों पर लड़कर पार्टी महज 6 सीट जीत पाई। बिहार कांग्रेस की कमान संभालने वाले राजेश राम की भी हार हुई। कुटुंबा की सीट से जदयू के ललन राम ने उन्हें शिकस्त की। चुनाव नतीजों के बाद महागठबंधन में सन्नाटा छा गया था। हालांकि अब वक्त के साथ सियासी दल राजनीतिक गतिविधि में वापस लौट रहे हैं। इस बीच राजेश राम भी काम पर लौट आए हैं। बिहार कांग्रेस कमिटी द्वारा तीन सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने प्रदेश अनुशासन समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिलदेव प्रसाद यादव को अध्यक्ष बनाया है। हसीब अनवर और संजय कुमार भारती को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.