बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- हार का अंतर पढ़ नहीं पा रहा हूँ: राकेश रौशन फेसबुक लाइव आकार मशीनरी मैनेजमेंट और भीतरघात पर फोड़ा ठीकरा कहा- 2020 में भी 69 हजार वोट मिले थे, इस बार भी उतने ही मिले, मेरा जनाधार कायम आरोप- शाम में लाइन लगाकर वोट डलवाए गए, प्रशासन मूकदर्शक बना रहा कहा- साथ रहकर भीतरघात करने वालों को जनता सबक सिखाएगी फोटो: राकेश रौशन: राजद के पूर्व विधायक राकेश रौशन। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। इस्लामपुर विधानसभा सीट से 32,239 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हारने के बाद राजद के निवर्तमान विधायक राकेश कुमार रौशन ने फेसबुक लाइव आकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सबसे पहले नए निर्वाचित जनप्रतिनिधि रूहैल रंजन को बधाई दी और कहा कि जनता के मैंडेट को स्वीकार करना चाहिए। लेकिन, उन्होंने इस जनादेश पर गंभीर सवाल भी उठाए। इस हार के लिए मशीनरी...