गंगापार, फरवरी 5 -- महामाया राजकीय महाविद्यालय धनुपुर में चौदहवां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र एवं छात्रा वर्ग में अलग अलग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा परिषद के ध्वजारोहण एवं क्रीड़ा की मशाल प्रज्वलन द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो शुभा सिंह जोशी ने क्रीड़ा की मशाल प्रज्वलित की। विगत वर्ष की चैंपियन बीकाम की छात्रा सौम्या मौर्या ने मशाल दौड़ लगाई। इस अवसर पर प्राचार्य शुभा जोशी ने कहा कि कीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना ही महत्वपूर्ण है। हार और जीत तो किसी भी प्रतियोगिता के अनिवार्य अंग हैं। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ अखिल प्रताप सिंह ने प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ राजेंद्र ...