मऊ, मार्च 29 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शुक्रवार दोपहर में गेहूं की कटाई कर रहे हारवेस्टर मशीन में अचानक आग लग गई। इस घटना में गेहूं की फसल में भी आग लग गई। मौके पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगे पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती तब तक पांच किसानों की कुल नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शुक्रवार दोपहर में हार्वेस्टर मशीन हारवेस्टर मशीन गेहूं की कटाई कर रही थी। अचानक किसी कारण से हार्वेस्टर मशीन में आग लग गई, जिसके चलते फसल में भी आग फैल गई। चालक की सूझबूझ से हार्वेस्टर मशीन को खेत से बाहर निकालकर आग बुझाई गई। उधर, गेहूं की फसल देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ट्रैक्टर से खेत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.