झांसी, दिसम्बर 4 -- थाना शाहजहांपुर के गांव सिमरिया में धान की कटाई के दौरान भीषण घटना हुई। एक युवक हार्वेस्टर मशीन के बेल्ट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। अशोक नगर (मध्य प्रदेश) निवासी हरपेज सिंह बेटा रघुवीर सिंह हॉर्वेस्टर चालक है। बीती देर रात वह मोंठ तहसील के थाना शाहजहांपुर के गांव सिमिरिया में एक किसान यहां धान की फसल की कटाई कर रहा था। तभी मशीन बिगड़ गई। उसे वह ठीक करने लगा। इसी बीच उसका हाथ मशीन के पट्टे में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...