जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- प्रखण्ड क्षेत्र में 70 प्रतिशत धान की हुई कटनी, तेजी से लग रही गेहूं की फसल खेतों में नवंबर मध्य तक नमी रहने की वजह से धान कटनी में हुई देरी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मे धान की कटनी तेजी से हो रही है। धान काटने में कई जगहों पर हार्वेस्टर का प्रयोग किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष खेतों में नमी नवंबर के मध्य तक बना हुआ था, जिससे धान काटने में विलंब हुआ। खेत सूखने के बाद कटनी में तेजी आई है। समय की बचत को देखते हुए लोग कई जगहों पर हार्वेस्टर का प्रयोग कर रहे हैं। हार्वेस्टर के प्रयोग होने से एक दिन में कई एकड़ खेत से फसल की कटनी हो रही है। कतरासीन, छतियाना, कोयली, बेरका, मननपुर, तिलकई, ताजपुर, सेवती, इस्माइलपुर, लडौआ, इंदरपुर आदि गांव में हार्वेस्टर का प्रयोग किया जा रहा है। कतरासीन गांव के किसान बच्चा...