गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। हार्मोनल बदलाव से महिलाओं को अन्य शारीरिक दिक्कतों के साथ इसका असर उनकी दांतों पर भी पड़ रहा है। 40 साल की उम्र तक जाते-जाते ऐसी महिलाओं के दांत बदरंग हो जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसकी जानकारी महिलाओं को तब हो रही है, जब दांतों की सेहत ज्यादा खराब हो जा रही है। एम्स के दंत रोग विभाग में ऐसी मरीजों की बढ़ती संख्या पर डॉक्टरों ने भी चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि अनदेखी और इलाज में देरी से पांच से आठ साल में ही जबड़ा और दांत ज्यादा कमजोर होकर गिरने लग रहे हैं। एम्स के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि महिलाओं में हरर्मोनल बदलाव से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें आती है, लेकिन इनके बीच महिलाओं को दांतों की दिक्कत समझ में नहीं आती है। धीरे-धीरे जब महिलाओं को जबड़े में दर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.