गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आयुक्त सभागार में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सूरजकुण्ड से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए हार्बर्ट बांध तक सड़क कार्य के संबंध में कार्यदायी संस्था को तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति, यूटिलिटी शिफ्टिंग, तकनीकी स्वीकृतियों, कार्यदायी संस्था द्वारा की जा रही कार्रवाई तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि नवनिर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, डीएफओ विकास यादव, मुख्य अभियंता लोक निर्...