नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- धाकड़ ऑलाउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को एशिया कप 2025 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सुपर-4 मैच में नया कीर्तिमान रचा। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड चकनाचूर किया। हार्दिक ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फखर जमां का शिकार करते ही चहल को पछाड़ा। उनके खाते में फिलहाल 118 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 97 विकेट हैं। वहीं, चहल ने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 80 मैच खेलने के बाद 96 विकेट अपने नाम किए। 35 वर्षीय चहल लंबे समय से भारतीय टीम के सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। चहल ने भारत की ओर से आखिरी मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था। T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.