नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपनी निजी जिंदगी में अलग हो चुके हैं। हालांकि, अपने बेटे अगस्त्य की खुशियों के मामले में वे आज भी कोई समझौता नहीं करते। हाल ही में मुंबई में इस रिश्ते की एक बहुत ही खूबसूरत झलक देखने को मिली। हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और नताशा को एक बेहद आलीशान लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) गिफ्ट किया। सोशल मीडिया पर जब इस लग्जरी कार की डिलीवरी की तस्वीरें सामने आईं, तो फैंस भी हार्दिक के इस कदम की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। यह भी पढ़ें- पुरानी डस्टर का नया जलवा! अब 7-सीटर अवतार में लौट रही है सबकी चहेती SUVगिफ्ट हैम्पर लेती हुई दिखीं नताशा शोरूम की तरफ से शेयर की गई तस्वीरों में छोटा अगस्त्य अपनी नई काली रंग की 'बड़ी गाड़ी' को देखकर काफी एक्साइटे...