नई दिल्ली, जनवरी 21 -- पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस ऑलराउंडर के बिना भारतीय टीम अधूरी है। भारत टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलेगा। विश्व कप में भारत के खिताब बचाने के अभियान में हार्दिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय टीम में हार्दिक का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'हार्दिक पांड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है। पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। बल्ले और गेंद से वह जो कर दिखाते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता।' यह भी पढ़ें- आकाश ने SKY को याद दिलाई उनकी सबसे बड़ी ताकत, T20 WC से पहले दिया ये मंत्र चोपड़ा ने कहा, 'भारत भले ही अंतिम ए...