मोतिहारी, मार्च 31 -- हरसिद्धि।निस गायघाट चौक पर हार्डवेयर व्यवसाई कामता मिश्र पर अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र राम पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार को अपराधियों को जल्द पकड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यवसाई को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए। ताकि वे सब निर्भीक होकर अपना धंधा पानी करें। उन्होंने कहा कि कामता मिश्र एक नेक व्यवसाई है। उन्होंने कहा कि वे जख्मी व्यवसाई के परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं डीएसपी रंजन कुमार ने पूर्व विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.