फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में हार्डवेयर दुकानदार रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके ही परिवार के मलखान, मानसिंह, विकास और भोला दुकान पर पहुंचे और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...