अलीगढ़, फरवरी 14 -- गांधी नगर स्थित हार्डवेयर के गोदाम से ताला, हैंडल व अन्य सामान चोरी हो गया। हार्डवेयर कारोबारी ने थाना गांधीपार्क में मुकदमा दर्ज कराया है। तांगे वाली गली, गांधी नगर निवासी मुकेश कुमार वाष्र्णेय ने पुलिस को बताया कि शिशु एक्सपोर्ट नाम से उनका हार्डवेयर आयात व निर्यात का व्यवसाय है। कुछ माह पूर्व ही गोदाम आगरा रोड पर सिंघल धर्मकांटा के निकट शिफ्ट किया था। दीपावली पर गोदाम की सफाई के दौरान सब कुछ ठीक था। 11 फरवरी को आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को माल निकालने गोदाम भेजा तो 30 कार्टून मार्टिस लाक्स, हैंडिल व अन्य सामान गायब मिला। गांधी नगर स्थित गोदाम पर आकर देखा तो पैंकिग का कुछ सामान कलुआ के घर की छत पर जल रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि गोदाम से चोरी कलुआ व विशाल निवासी महेंद्र नगर ने की है। पुलिस ने तहरीर के आधार ...